एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन रिया कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। रिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ 14 अगस्त को शादी रचाई है।
रिया कपूर की शादी से उनकी बड़ी बहन सोनम कपूर ने पति संग कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जो बेहद ही खास हैं।
सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर पति आनंद आहूजा के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। ये तस्वीरें सोनम ने रिया की शादी के बाद पोस्ट की हैं।
इन तस्वीरों में सोनम लाइट ग्रीन कलर का हैवी कढ़ाई वाला सूट पहना हुआ है। वहीं इसके साथ एक्ट्रेस ने काफी हैवी ज्वैलरी भी पहनी है।
बालों को स्टाइल देने के लिए सोनम ने बन बनाकर उसमें गजरा लगाया है जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।