Otherstates

जिला महामंत्री धर्मांतरण के विरुद्ध पद यात्रा में हुए शामिल

लव कौशिक की रिपोर्ट

जांजगीर चांपा  आज शक्ति विधानसभा मे प्रदेश के कांग्रेस सरकार के संरक्षण मै चल रहे धर्मांतरण के विरोध मे धरना प्रदर्शन और शक्ति नगर मे पद यात्रा किया गया। जिला महामंत्री आकाश सिंह जी ने बताया की हिंदू धर्म सबसे प्राचीन धर्म है और इसे सनातन धर्म भी कहते है जिसका इतिहास हजारो वर्ष पुराना है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के संरक्षण मे लोगो को प्रलोभन देकर उनका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करती है क्योंकि यह लोगो की आस्था का सवाल है इसलिए हमने पद यात्रा कर इसका विरोध प्रदर्शन किया और माननीय तहसील दार को इस पर तत्काल रोक लगाकर कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन दिया। कार्य क्रम मे भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, महिला मोर्चा एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे 

Related Articles

Back to top button