Otherstates

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द हों सकते हैं जारी

प्रधान संपादक की रिपोर्ट

लखनऊ– प्रदेश में 24 अगस्त को आयोजित होने  जा रही यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी होने वाले हैं। परीक्षार्थी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए 20,73,540 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए यूपी सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े ग्रुप सी स्तर के करीब 40 हजार पदों पर नियुक्तियां होंगी। 
खाली पदों का ब्योरा
– लेखपाल                        7882
– बेसिक शिक्षा                   1055
– माध्यमिक शिक्षा                500
– विभिन्न विभागों में लिपिक   7000
– लेखा परीक्षक                  1303
– ग्राम्य विकास                  1658
– परिवार कल्याण               9222
– बाल विकास पुष्टाहार        3448
– नगर निकाय                    383
आपको बता दें कि सबसे पहले प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ( पीईटी ) होगी और इसके बाद भर्तियों के संबंध में विज्ञापन निकाल कर आयोग आवेदन लेगा। पीईटी स्कोर के आधार पर अलग-अलग भर्तियों में अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा/स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि अगर कोई अभ्यर्थी पीईटी में नहीं बैठता है तो वह आयोग की भविष्य में निकलने वाली भर्तियों की परीक्षाओं की मुख्य परीक्षा में बैठने योग्य नहीं होगा। 
अक्तूबर में मुख्य परीक्षा-
आयोग समूह ग के लिए मुख्य परीक्षा अक्तूबर में कराने पर विचार कर रहा है, जिससे विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने से पहले रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।

Related Articles

Back to top button