Otherstates

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी दीपिका की बहन विद्या से मुलाकात की

संगीता की रिपोर्ट
झारखंड:मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में आज अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी दीपिका कुमारी की बहन विद्या कुमारी ने मुलाकात की। विद्या कुमारी ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि वे वर्तमान में असम राइफल मणिपुर में कार्यरत हैं। विद्या कुमारी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उनका सेवा झारखंड में स्थानांतरित करने को लेकर राज्य सरकार पहल करे। मुख्यमंत्री ने विद्या कुमारी को आश्वस्त किया कि असम राइफल मणिपुर से उनकी सेवा झारखंड की जाए इसके लिए राज्य सरकार भारत सरकार को पत्र लिखेगी तथा गृह मंत्रालय, भारत सरकार के साथ भी समन्वय स्थापित कर सेवा झारखंड में किए जाने की सिफारिश करेगी। मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे एवं विद्या कुमारी के परिजन उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button