Otherstates

भाजयुमो अकलतरा मंडल ने स्वच्छता अभियान चलाया

अकलतरा भारतीय जनता पार्टी अकलतरा नगर मंडल द्वारा शासन की नाकामी के चलते मेन रोड में स्थित दारू भट्टी के सामने अवैध रूप से चल रही चखना दुकानों के सामने  फैली गंदगी को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छ मिशन भारत के तहत सफाई अभियान चलाया गया।

 ज्ञात हो कि लगातार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मेन रोड में स्थित शराब भट्टी का विरोध किया जा रहा है उसे नगर पालिका द्वारा बनाए गए दुकान में स्थानांतरित किए जाने की मांग की जा रही है इसी तारतम में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शराब भट्टी के सामने फैली हुई गंदगी को सफाई किया गया एवं मांग की गई यहां से दारू भट्टी का स्थानांतरण किया जाए ताकि लगातार जो दुर्घटनाएं हो रही है उसे रोका जा सके ।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि रोशन कुमार सिंह नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती शांति भारते, पार्षद राजन केडिया, रोहित सारथी, विवेक सिंह,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पिन्टू बरेठ,सत्यभामा वैष्णव ,आशीष प्रसाद ,गोवर्धन साहू,सुनील सिंह,उमाकांत भारते,सूर्यकांत नामदेव, गौरीरानी गुईन, आनंद दिवाकर,उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button