Otherstates

मितानिन संघ का चुनाव सम्पन्न संतोष लहरे बने तीसरी बार जिले का अध्यक्ष

हितेश साहू की रिपोर्ट

जांजगीर चापा पामगढ प्रदेश मितानिन संघ जिला जान्जगीर-चांपा के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन हो गया।संतोष लहरे दूसरी बार सर्वसम्मत जिला के अध्यक्ष बनाये गये। सक्ती विकास खण्ड की मितानिन प्रशिक्षिका  सुशीला गवेल ने जिलाध्यक्ष पद हेतु संतोष लहरे के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे  जिले भर के मितानिन,ब्लाक समन्वयक,स्वस्थ पंचायत समन्वयक,प्रशिक्षक,हेल्पडेक्स फेसलीटेटर हाँथ उठाकर व  तालिबजाकर जोरदार समर्थन किये।नवयुक्त जिलाध्यक्ष संतोष लहरे पामगढ़ में ब्लाक समन्वयक के पद पर पदस्थ है।वहीं अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष  नूतन चौहान, संध्या चौबे, कविता थवाईत, सुकान्ती महंत,श्रीमती विमला कुर्रे,सचिव  मेघा राठौर,सह सचिव  बुधियारिन साहू,कोषाध्यक्ष  सहोद्रा साहू,मीडिया प्रभारी  माखन आर्ले,संरक्षक  संतोषी साहू, सुखसागर खरे, श्रुति यादव, राधिका महंत, सुमित्रा टंडन,श्रीमती संतोषी धिरहे, निर्मला सराफ, अजिता शुक्ला, प्रेम बंजारे,वहीं सलाहकार के रुप में  सुशीला गवेल, यन्त्रा साहू, मालती चंद्रा, कामिनी धर्मा, नियुक्त हुये हैं।जिला प्रभारी  सावित्री कश्यप,श्रीमती प्रभा तिवारी, रंजना टंडन,श्रीमती चंद्रकला राठौर,  हेमलता खूँटे,श्रीमती जानकी सिदार, गिरजा देवी,श्रीमती उत्तरा सुर्या, रेखा सारथी बनाये गये हैं।

             संतोष लहरे ने दुसरी बार प्रदेश मितानिन संघ के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद जिले भर के मितानिन व मितानिन कर्मियों के प्रति आभार ब्यक्त किया और धन्यवाद है।साथ  ही साथ सभी पदाधिकारियों को  बधाई व शुभकामनाएँ भी दिया।
         अपने पिछले कार्यकाल के ही भान्ति मितानिनों व मितानिन कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिये निरंतर संघर्षरत रहेंगे।साथ ही साथ सभी को साथ लेकर चलने का पुरा प्रयास करेंगे।
          इस दौरान जिले के सभी नौ विकास खंड  सक्ती,मालखरौदा,डभरा,जैजैपुर,बम्हनीडीह,नवागढ,पामगढ़,
बलौदाव अकलतरा के मितानिन,प्रशिक्षक,ब्लाक समन्वयक,स्वस्थ पंचायत समन्वयक व हेल्पडेक्स फेसलीटेटर बड़ी संख्या में उपस्थीत थे।

Related Articles

Back to top button