सैमसंग ने लॉन्च किए दो टैबलेट

नई दिल्ली. सैमसंग ने ग्लोबल मार्केट में Samsung Galaxy Tab A7 Lite और Galaxy Tab S7 FE लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इस लॉन्चिंग को “go-to option” नाम दिया है जिसे उनलोगों के लिए पेश किया गया है जो किसी किफायती टैबलेट की तलाश में हैं। Galaxy Tab A7 Lite, पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए Galaxy Tab A7 का लाइट वर्जन है। नए टैब में मेटल का कवर दिया गया है और दोनों में डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर है। बता दें कि Galaxy Tab S7 FE, Galaxy Tab S7 का फैन एडिशन है।
Samsung Galaxy Tab A7 Lite की शुरुआती कीमत 149 पाउंड यानी करीब 15,300 रुपये है। यह कीमत Wi-Fi वेरियंट की है, वहीं Samsung Galaxy Tab A7 (LTE) मॉडल की कीमत 179 पाउंड यानी करीब 18,400 रुपये है। इस टैबलेट को ग्रे और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा। Samsung Galaxy Tab S7 FE के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 589 पाउंड यानी करीब 60,600 रुपये है। इस टैब को मास्टिक ब्लैक, मायस्टिक सिल्वर, मायस्टिक ग्रीन और मायस्टिक पिंक कलर में खरीदा जा सकता है। ब्रिटेन में दोनों टैब की बिक्री 18 जून से होगी, हालांकि भारत में इसकी लॉन्चिंग की कोई खबर नहीं है।
Samsung Galaxy Tab A7 Lite में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI Core 3.1 है। इस टैब में 8.7 इंच की WXGA+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1340×800 पिक्सल है। टैब में ऑक्टकोर प्रोसेसर है जो कि मीडियाटेक हीलियो P22T (MT8786T) है। यह टैब 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। Galaxy Tab A7 Lite में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5, GPS, USB टाईप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें 5100mAh की बैटरी है जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Galaxy Tab S7 FE में भी एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 है। इसमें 12.4 इंच की WQXGA डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2560×1600 पिक्सल है। इसमें स्नैपड्रैगन 750G प्रोससेर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5, GPS और USB टाईप सी पोर्ट मिलेगा। इसमें AKG पावर्ड स्टीरियो स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट है। इसके साथ S Pen स्टाइलस का भी सपोर्ट है। इस टैब में 10090mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।