जेनिफर लोपेज ने आज भी साथ रखी है अपनी इंगेजमेंट रिंग

जेनिफर लोपेज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में उनका मंगेतर एलेक्स रॉड्रिग्ज संग ब्रेकअप हुआ है। एलेक्स रॉड्रिग्ज के साथ ब्रेकअप की खबरों के बाद अब एक्ट्रेस को उनके पूर्व मंगेतर बेन अफ्लेक के साथ स्पॉट किया गया है। इससे पहले भी दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद दोनों की नजदीकियां सुर्खियों में छा गईं हैं। बता दें कि बेन ने 6.1 कैरेट पिंक सोलिटेयर कस्टम मेड हैरी विन्सटन की डायमंड रिंग के साथ जेनिफर को प्रपोज किया था। साल 2002 में इन दोनों ने सगाई कर ली थी। हालांकि, साल 2003 में आपसी मतभेद के चलते दोनों ने सगाई तोड़ दी थी। बेन और जेनिफर का इस तरह से साथ आना लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर रहा है और उनके फैंस को लग रहा है कि दोनों 17 साल बाद एक बार फिर से साथ हो सकते हैं।
खबरों की मानें तो जेनिफर के पास आज भी वह अंगूठी है, जिसके साथ बेन अफेक्स ने उन्हें प्रपोज किया था। फॉक्स न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया गया है कि जेनिफर से जुड़े एक सोर्स की ओर से उन्हें इस बात की जानकारी दी गई है कि सिंगर के पास आज भी हैरी विंग्सटन की 6.10 कैरेट हीरे की अंगूठी है, जो उन्हें बेन अफेक्स ने पहनाई थी। इस अंगूठी की कीमत 1.2 मिलियन डॉलर है। जो उन्होंने इंगेजमेंट टूटने के बाद भी बेन को वापस नहीं की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर के पूर्व पब्लिसिस्ट रोब शटर ने बताया कि जेनिफर ने कभी अंगूठी नहीं लौटाई थी। तो अगर दोनों के बीच सब ठीक रहा और ये फिर साथ आते हैं तो जेनिफर के पास पहले से ही अंगूठी है।’ बता दें कि जेनिफर लोपेज और बेन अफेक्स 2002 में ‘Gigli’ की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे।