Health

सत्तू है जहां तंदुरुस्ती है वहां

सत्तू मोटापा जैसी गंभीर बीमारी को नहीं पनपने देता। आंख के नीचे काला घेरा रोकने और पेट की आंतों के लिए काफी लाभदायक है। गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाता है। पाचन शक्ति को मजबूत करता है। मधुमेह रोगियों के लिए अत्यंत फायदेमंद है। हाई कोलेस्ट्राल को रोकता है। दिल से जुड़ी बीमारी, थकान मिटाने और बच्चों के विकास में लाभदायक है।

कोरोना के इलाज में सबसे ज्यादा आवश्यकता प्रोटीन की होती है। सत्तू में किसी भी खाद्य पदार्थ के मुकाबले सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। आयुर्वेद चिकित्सालय बिलासपुर के चिकित्सक बृजेश सिंह के मुताबिक सत्तू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ ही फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सत्तू एक पौष्टिक आहार है। उत्तर प्रदेश व बिहार समेत पंजाब, मध्य प्रदेश, बंगाल में सत्तू काफी प्रचलित है। यह भुने हुए चने, जौ और मक्का को पीसकर तैयार किया जाता है। ज्यादतर लोग गर्मियों में सत्तू का प्रयोग पेय पदार्थ के रूप में करते है।

सत्तू मोटापा जैसी गंभीर बीमारी को नहीं पनपने देता। आंख के नीचे काला घेरा रोकने और पेट की आंतों के लिए काफी लाभदायक है। गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाता है। पाचन शक्ति को मजबूत करता है। मधुमेह रोगियों के लिए अत्यंत फायदेमंद है। हाई कोलेस्ट्राल को रोकता है। दिल से जुड़ी बीमारी, थकान मिटाने और बच्चों के विकास में लाभदायक है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button