मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
हरदोई-जनपद मे कोविड संक्रमण रोकने के लिए प्रदेश सरकार पानी की तरह पैसा बहा रही है स्वास्थ्य सेवाएं हो या सफाई अभियान या सैनिटाइजर छिड़काव सभी युद्ध स्तर पर चल रहे हैं लेकिन उनकी जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। नगर पालिका के द्वारा सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की जा रही है जिनमें सैनिटाइजर छिड़काव शहर में युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। लेकिन अगर शहर की जनता की बात करें तो हकीकत केवल सड़कों पर ही सीमित रह जाती है सोशल मीडिया पर जनता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभी ऐसे शहर में कई वार्ड है जहाँ नगर पालिका पँहुची ही नही मगर प्रशासन को जानकारी दे दी जाती की शहर के सभी वार्डो में सैनिटाइजर छिड़काव हो रहा है। तस्वीरों से जाने जनता की राय