फर्रुखाबाद– शहर के नुनहाई मोड़ पर बेतरतीब वाहन फंसने से एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे तेज धूप में फंसे लोग बेहाल हो गए। चौक से पहुंचे पुलिस बल ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
शहर को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नुनहाई और खड़ियाई की मोड़ पर चौपहिया वाहन फंस गए। उसी समय ई-रिक्शा, कारें भी आ गईं, तो वाहनों से जाम लग गया। करीब आधा घंटे में ही पक्का पुल से चौक तक वाहनों की कतारें लग गईं।इस पर चौक पर तैनात यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को निकलवाया। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। जाम के दौरान चटख धूप में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।