राजश्री मिश्रा की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश– उमरिया मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली पहुँचे जहाँ उनका स्वागत प्रदेश की कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सुश्री मीना सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने पुष्पगुच्छ देकर आतिशबाजी के साथ किया। इस दौरान इन्होंने माता बिरासिनी के दरबार पहुँचकर पूजा अर्चना की व मातारानी से आशीर्वाद लिया।
ऊर्जा मंत्री ने अपने प्रवास के दौरान संजय गांधी ताप विधुत परियोजना पहुँचे जहाँ पॉवर प्लांट का निरीक्षण किया व अधिकारियों की आवश्यक बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की सोंच को साकार करने के लिए वह प्रदेश के सभी पॉवर प्लांट व सब स्टेशनों का निरीक्षण कर रहे है। श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश के पॉवर प्लांटों में कम लागत पर अधिक विधुत पैदा हो जिससे उपभोक्ताओं को कम दर पर बिजली मिले यह प्रदेश सरकार की सोंच है।
पॉवर प्लांट में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार न मिलने के सवाल का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयास किये जायेंगे की स्थानीय लोगों को परियोजना में रोजगार मिले। उनके पाली प्रवास कार्यक्रम के दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री ज्ञानवती सिंह नगर पालिका अध्यक्ष उषा कोल कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एसडीओपी जितेन सिंह जाट ,एसडीएम नेहा सोनी, तहसीलदार अभिषेक पाण्डेय, बीजेपी नेता सरजू अग्रवाल बहादुर सिंह राजकुमार अग्रवाल ब्रजेश उपाध्याय प्रदीप सोनकर लल्ली यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। गौरतलब है कि उनके पॉवर प्लांट निरीक्षण व बैठक में मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी जिससे अन्य आवश्यक जानकारी मीडिया को नही मिल सकी। बहरहाल उनके निरीक्षण कार्यक्रम के बाद पॉवर प्लांट में उत्पादन पर क्या बदलाव होंगे यह आने वाला समय स्पष्ट करेगा।