उमाकांत गौतम की रिपोर्ट
लखनऊ– थाना कृष्णानगर पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर महेश कुमार दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय में लगने वाले साप्ताहिक मंगल बाजार में दुकानदारों से जबरन वसूली करने वाले 7 नफर अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ 0सं0 125/2021 धारा 147/323/504/506/386 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम– दीपू पांडे(27 वर्ष) पुत्र स्व0 परमात्मा प्रसाद पांडे निवासी ग्राम मेहंदीपुर जिला संतकबीर नगर, शिव कश्यप(24 वर्ष) पुत्र शिव शंकर कश्यप निवासी 569/89 बरगिवा थाना कृष्णा नगर, मोहम्मद नईम(28 वर्ष) पुत्र स्व0 यासीन निवासी 78/6 काशीराम कॉलोनी पारा जनपद लखनऊ, अनुज सिंह(22वर्ष) पुत्र हरिओम सिंह निवासी शेरपुर लवन थाना निगोहा जनपद लखनऊ, अंकज वर्मा(34वर्ष) पुत्र चंद्र कुमार वर्मा निवासी 569 ग/44 संभर खेड़ा थाना कृष्णा नगर जनपद लखनऊ, टिल्लू राजपूत(22वर्ष) पुत्र स्व0 बीकालाल निवासी संभरखेड़ा थाना कृष्णा नगर जनपद लखनऊ, मोहम्मद रेहान(24वर्ष) पुत्र फारूक अहमद 138/129 फतेहगंज गल्ला मंडी अमीनाबाद लखनऊ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम कृष्णा नगर कमिश्नरेट लखनऊ- उ0नि0 सौरभ तिवारी उ0नि0 शशिकांत सिंह, उ0नि0 शिवाकांत शुक्ला, हे0का0 1422 मोहम्मद खालिद, हे0का0427 नवनीत शुक्ला, का0 848अजय कुमार।