गौरव शुक्ला की रिपोर्ट
पीलीभीत-शादी का झांसा देकर पहले बड़ी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाए, छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देने वाला मिनरल वाटर प्लांट का कर्मचारी निकला। सूत्रों के मुताबिक ये दोनों बहने भी उसी प्लांट में काम कर रही थी। बड़ी बहन की उम्र 19 वर्ष तथा छोटी बहन की उम्र 17 वर्ष है। बड़ी बहन ने गर्भवती होने की जानकारी जब मिलना वाटर प्लांट के कर्मचारी रवि को दी,तो वह शादी करने का टाल-मटोल करता रहा।
पीड़िताओं की मां की तहरीर पर इस्पेक्टर सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी ने रवि यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, तथा प्लांट मालिक पर मुकदमा दर्ज किया है। शेष की संलिप्तता की जांच की जा रही है।