रिपोर्ट हरिओम दिवाकर की
फतेहपुर— उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के विकास खंड बहुआ कस्बे के समीप गाजीपुर रोड़ पर शनिवार दिन 10 बजे से ही लाल साड़ी पहनें इकठ्ठा होने लगी। अपने -अपने हाथों में बेलन, चिमटा-तवा लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शन किया।
गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में संगठन की महिलाएं व अन्य स्थानीय लोगों ने महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया | घरेलू गैस सिलेंडर व डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाने जाने पर सडक पर सिलेंडर, मिट्टी का चूल्हा रख कर , हांथ में चिमटा, बेलन व तवा लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आवाज़ बुलंद की वहीं हेमलता पटेल नें कहा कि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है | डीजल-पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ाई जा रही है व रसोई गैस का दाम 832 रूपए पहुँच जाने से लोगों में नाराजगी है | सिलेंडर के दाम बढ़ा कर सरकार नें आम आदमी की रीड की हड्डी तोड़ दी | गैस सिलेंडर के दाम पहले से ही बहुत अधिक थे इसका सीधा असर महिलाओं की रसोई पर पड़ेगा | कोरोना महामारी के चलते लोग पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। और सरकार नें बेपरवाही दिखाते हुए लोगों के घरों में खुलेआम ढाका कर लूटने का कार्य किया है।और डीजल-पेट्रोल व गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा कर उनके घावों में नमक छिड़कने का काम कर रही है | आम आदमी के महीने की आय नहीं बढ़ रही है, लेकिन हर महीने महंगाई बढ़ रही है | घरेलू गैसों के बढ़े हुए दामों को वापस लिया जाये | ऐसा न होने पर भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किये जायेंगे | गुलाबी गैंग की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब, किसान के हित में कार्य करने की बजाय उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने का काम कर रही है। अभी किसान 10 महीने से कारोना वायरस से परेशान रहा ।और अभी लोगों की रोजी-रोटी कमाने के लिए सौ रूपए भी नहीं मिलते है।और सरकार ने लूटना शुरू कर दिया है।
इस मौके पर अंजू सिंह, कमला देवी,गौरी,सत्यवती देवी, रेखा रानी, विमला देवी, सरला सिंह, सुमन देवी, प्रीती देवी, राजरानी देवी ,रेशमा, शहरुन, आमना, महरून, सुधा, संयोगिता, आरती देवी, गौरी देवी, काजल, सबिता देवी, काजल, गोपाल, नफीस, राजू, दीपक, निजाम,सहित दर्जनों महिलाएं मैहजूद रहीं।