अनूप दुबे ब्यूरो छतरपुर
छतरपुर- छतरपुर जिले में नाद ब्रह्म गीत संगीत कोचिंग क्लास हुई चालू जहाँ पर छोटे-बड़े बच्चों को सिखाया जाता गीत संगीत | जिसमें सभी तरह का संगीत सिखाया जाता है जिसमें शास्त्रीय गायन, उप शास्त्रीय गायन, लोक संगीत, तबला, ढोलक, हारमोनियम, पियानो आदि स्वर लय ताल का ज्ञान भी कराया जाता है | संगीत कक्षा के डारेक्टर आदरणीय पं.श्री अटल शुक्ला जी छतरपुर जिले मरिया माता स्कूल के पास गली नं.2, चौबे कालोनी, छतरपुर में स्थित है | जहां संगीत की शिक्षा दी जा रही है | उनका कहना है कि संगीत से रोग दोष का नाश होता है और संगीत हमारे समाज से दिन प्रतिदिन लुप्त होता जा रहा है | इसी भाव से उन्होंने बच्चों को संगीत की शिक्षा देना सबसे उत्तम माना है जिससे समाज में गीत संगीत बरकरार रहे |