राम जनम यादव की रिपोर्ट
आजमगढ़: प्रदेश की बोर्ड परीक्षा 2021 को इस बार नकल विहीन बनाने के लिए शासन ने सख्त रूख अपनाते हुए कार्यवाई शुरू कर दी है। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाने से पहले बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 15 स्कूलों को डिबार घोषित कर दिया है। डिबार विद्यालयों पर बोर्ड की तरफ से फैसला नहीं होने के कारण परीक्षा केंद्र निर्धारण में देरी हुई है।
आजमगढ जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए 1 लाख 95 हजार 896 छात्रो का पंजीकरण इस बार हुआ हैं। जिसमें से हाईस्कूल के 1 लाख 4 हजार 137 और इंटर मीडिएट में 91 हजार 759 छात्र-छात्रा पंजीकृत किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाना है, जिसके लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण किए जाने थे।
बीते नवंबर और दिसंबर में इसके लिए सूची बननी थी, लेकिन सुची नहीं बन सकी। डिबार केंद्र के तय हो जाने के बाद अब परीक्षा केंद्र बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। नई केंद्र निर्धारण नीति के अनुसार बोर्ड की पहली सूची अब जल्द ही जारी की जाएगी।