संवाद सहयोगी
झांसी : झाँसी कुवरी व्यास राम पब्लिक स्कूल बराठा मे गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया जिसकी अध्यक्षता संयुक्त मीडिया के प्रदेश प्रमुख सलाहकार प्रहलाद गौतम ने किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष एडवोकेट रीना अधिकार रही। विशिष्ट अतिथि भंते कुमार कश्यप, राम सहाय, राम सेवक, रमेश प्रसाद, रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीरा राम ने किया। बच्चों ने बहुत अच्छे अच्छे संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में स्कूल के प्रबंधक पंचरत्न ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे अध्यापिका नीतू, नीलम, पूजा, खुशबु कमला, उपस्थित रहे