अर्पित श्रीवास्तव की रिपोर्ट
तिन्दवारी। मकर संक्रांति के अवसर पर जौहरपुर के पांडवों की तपस्थली हीराकुंड के गुड़िया तालाब में विशाल कुश्ती मेले का आयोजन किया गया। अखाड़े में पहलवानों के जौहरों ने बुधवार को दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
एक दूसरे को पछाड़ने के लिए पहलवानों ने खूब दांव पेच अजमाए। कालिंद्री के किनारे पांडवों की तपस्थली रही हर कुंड के गुड़िया तालाब में ग्राम वासियों के सहयोग से मकर संक्रांति के मौके पर विशाल दंगल प्रतियोगिता व मेले का आयोजन किया गया। मेले में लोगों ने जरूरत की चीजों की जमकर खरीदारी की। जौहरपुर गांव में विशाल कुश्ती दंगल में एक से बढ़कर एक कुश्तियां हुईं। जिनमें पहलवान कुलदीप सिंह जम्मू प्रवेश सहारनपुर के बीच में कुश्ती में कुलदीप ने विजय हासिल की निर्मल सहारनपुर मिट्ठू जम्मू के बीच हुई कुर्सी बराबर में छूटी मनीष लखनऊ राजू कन्नौज के बीच हुई कुश्ती में मनीष ने विजय हासिल की विक्की हरियाणा देशराज थापा नेपाल के बीच हुई कुश्ती में देशराज थापा ने विजय हासिल की महेंद्र इलाहाबाद व सत्येंद्र फतेहपुर के बीच हुई कुश्ती में सत्येंद्र विजई रहे सोनी राजस्थान प्रवेश सहारनपुर के बीच कुश्ती बराबर में छूटी रवि दिल्ली अश्विनी झांसी के बीच कुश्ती बराबर रही।
पिंटू मिरगहनी रवि फिरोजाबाद के विजय कुश्ती में पिंटू ने बाजी मारी छोटू सिंह गुजरात मनीष मिरगहनी के बीच हुई कुश्ती में मनीष ने विजय हासिल की विकास कानपुर गोविंद हमीरपुर के बीच कुश्ती में विकास कानपुर ने विजय हासिल की चेतन हमीरपुर विकास फिरोजाबाद की कुश्ती में विकास ने बाजी मारी। हुकम सिंह टेडा सुमंगल सिंह मऊ के बीच हुई कुश्ती बराबर में छूटी पिन्टु इलाहाबाद सत्रुघन मथुरा के बीच बराबर रही। अशोक रतलाम नंदू के बीच कुश्ती बराबर रही। शाहरुख फिरोजाबाद के बीच कुश्ती बराबर रही। देव थापा नेपाल शमशेर हरियाणा के बीच कुश्ती देव थापा विजई रहे।
कुश्ती दंगल का संचालन कर रहे शानु सिंह ने कहा कि कुश्ती भारतीय संस्कृति का प्रमुख आयोजन है। इसको सहेजकर रखना युवाओं का दायित्व है। इस मौके पर दंगल प्रतियोगिता के संचालक शानु सिंह सत्यदेव सिंह राजू सिंह राजेंद्र सिंह रेफरी के रूप में बुंदेलखंड केसरी कल्लू सिंह रामभावन मिश्रा गणेश प्रसाद सत्येंद्र सिंह ने पहलवानों को बराबर इनाम देकर सम्मानित किया। कुश्ती दंगल में समेत तमाम दर्शक व पहलवान मौजूद रहे।