संवाददाता- विवेक चौबे
मथुरा : ब्रज यातायात व पर्यावरण जन जागरूकता समिति कर रही है यातायात क्षेत्र में सराहनीय कार्य। सीओ ट्रैफिक ओ पी आर्य ब्रज यातायात व पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश ने रीजेंसी गार्डन बीएसए कॉलेज के सामने मथुरा यातायात पुलिस का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक विधायक पूरन प्रकाश ने की। जबकि मंच का संचालन मनीष दयाल के द्वारा किया गया। बता दें कि मुख्य अतिथि के रूप में मथुरा सीओ ट्रैफिक ओ पी आर्य शामिल हुए।
मुख्य प्रदेश संरक्षक विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि हमारी समिति ऐसे लोगों को समय-समय पर सम्मानित करती रहती है, जिन्होंने समाज के लिए कुछ बेहतर कार्य किया।उसी क्रम में यातायात पुलिस मथुरा का सम्मान किया गया। ताकि आने वाले दिनों में यातायात पुलिस पूर्व से भी बेहतर कार्य करे, जिससे मथुरा शहर में आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सके।
दूसरे समिति संरक्षक अंतरराष्ट्रीय भागवताचार्य डॉ मनोज मोहन शास्त्री ने कहा की मथुरा जनपद एक अंतरराष्ट्रीय धार्मिक नगरी है। यहां पर प्रत्येक वर्ष करोड़ों की संख्या में लोग तीर्थ करने के लिए आते हैं। जनपद में यातायात पुलिस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस कोई ठोस रणनीति तैयार करे, जिससे लोगों को जाम से निजात मिल सके। प्रदेश अध्यक्ष- विनोद दीक्षित ने कहा हमारी समिति पिछले 9 वर्षों से यातायात के क्षेत्र में कार्य कर रही है।
पिछले 3 वर्षों से यातायात पुलिसकर्मी को सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। आयोजित सम्मान समारोह में विनोद दीक्षित ने बेस्ट पुलिस कर्मी का सम्मान टी एस आई ओम प्रकाश शुक्ला को दिया। विनोद दीक्षित ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि ओमप्रकाश शुक्ला लोगों को यातायात नियमों से जागरूक करते हुए, जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अनेक कार्य किए हैं।इसलिए 2020 बेस्ट यातायात पुलिसकर्मी से सम्मानित किया गया। साथ ही अजीत कुमार को अच्छे कार्य के लिए ट्रॉफी के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यातायात विभाग के संतोष कुमार, दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, अमित भारद्वाज, दिगंबर सिंह के साथ अन्य 10 हेड कॉन्स्टेबल व कांस्टेबलों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य अतिथि सीओ ट्रैफिक ओपी आर्य ब्रज यातायात व पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए यातायात पुलिस के द्वारा हर प्रकार की मदद का भरोसा दिलाया। जबकि महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष- श्वेता शर्मा ने कहा की हमारी समिति लगातार यातायात पुलिस के सहयोग से जागरूकता के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित कर रही है, जिससे लोग सड़क हादसे के शिकार होने से बचें। वहीं सम्मान समारोह के संयोजक- कुलदीप शास्त्री व सह संयोजक- हेमंत वर्मा ने संयुक्त रुप से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह के साथ दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। मौके पर- यातायात पुलिस निरीक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष- मनोज शर्मा, प्रदेश महासचिव- रेखा शर्मा, प्रदेश महासचिव- आचार्य लक्ष्मी कांत शास्त्री, प्रदेश मीडिया प्रभारी- हेमंत अग्रवाल, प्रदेश महासचिव- सत्यदेव शर्मा, प्रदेश महासचिव- चंद्र मोहन दीक्षित, जिलाध्यक्ष- राजेश अग्निहोत्री, युवा जिला अध्यक्ष- हरवीर चौधरी, महानगर अध्यक्ष- अर्जुन पंडित, महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष- सुनीता उपाध्याय, युवा महानगर अध्यक्ष- विनोद पांडेय, युवा महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष- पूजा सिसोदिया, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव- रेखा शर्मा, तपेश भारद्वाज, श्याम चतुर्वेदी, आभा दयाल, श्याम शर्मा, चंद्र प्रकाश पांडेय, प्रदीप शर्मा, सुरेश चंद गुप्ता, हेमंत वर्मा, बृजेश शर्मा, गोपाल चौधरी, मुन्ना मलिक, गुड्डू खान, राजीव पाठक, अनूप चतुर्वेदी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।