Entertainment

भोजपुरी फ़िल्म “जख्म जिंदगी के” का फर्स्ट लुक जारी

संवाददाता- विवेक चौबे

देवघर : भोजपुरी फिल्मों की दुनिया में नवोदित अभिनेता- अर्चित कुमार अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म “जख्म जिंदगी के” का फर्स्ट लुक जारी किया गया। फ़िल्म का पोस्टर जारी होने के साथ ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अर्चित कुमार पोस्टर में एक एंग्री यंग लुक में दिखे। साथ में फ़िल्म के अन्य कलाकार भी नजर आये। यह एक पारिवारिक व मनोरंजक भोजपुरी फ़िल्म है, जिसमें दर्शकों को भरपूर मनोरंजन का अनुभव मिलेगा। फ़िल्म की पूरी शूटिंग झारखण्ड के विभिन्न खूबसूरत लोकेशन में की गयी है। बहुत जल्द रिलीज भी की जायेगी।

फ़िल्म का निर्माण अंजिक्य फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले की गयी है, जिसके निर्देशक- समुद्र नील शाही, निर्माता- अर्चित कुमार, डीओपी- शंकर साहू, अधीर राज, संगीतकार- सूर्यकांत सिंह, गीतकार- जगदीश झारखंडी, बिट्टू बेदर्दी, छोटू, लेखक- शिव कुमार पायलट, एडिटर- सावन मसीह नायक, एक्शन डायरेक्टर- समुद्र नील शाही, कोरियोग्राफर- राजू तिर्की, विनय दास हैं।

भोजपुरी फ़िल्म “जख्म जिंदगी के” का फर्स्ट लुक जारी

फ़िल्म में अर्चित कुमार के साथ अभिनेत्री- जया पांडेय, पंकज शर्मा, आशुतोष शर्मा, जगदीश झारखंडी, प्रीतम सिंह राजपूत, अमर कुमार, अमृत चौधरी, राजीव तिवारी, शिव चौधरी, राधा प्रीति वर्मा, झरी महतो, राजकुमार मौर्या, जयंत शर्मा, मिथलेश, राजन कुमार व अन्य ने अभिनय किया है। पोस्टर को स्क्रीनिंग कमिटी द्वारा एप्रूव मिल गया है, जल्द ही सेंसर भी मिल जाएगी।

भोजपुरी फ़िल्म “जख्म जिंदगी के” का फर्स्ट लुक जारी

अर्चित निशु की एक और फिल्म की शूट चल रही है “ज़ालिम दुनिया”, जो एक प्रेम कथा पर आधारित है। इसके निर्माता- जगदीश महतो व बैनर महाकाल आर्ट्स हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी होने को ही है, जिसके मुख्य कलाकार- अर्चित निशु, सलीब मिंज, सुगंधा सिंह, जगदीश महतो, बिनोद गिरी, पंकज शर्मा, आशुतोष शर्मा, झरि महतो आदि कलाकार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button