Punjab

श्री देवी तालाब मंदिर सरोवर में कूदी 60 साल की महिला, सेवादारों ने बचाया

विशाल भगत की रिपोर्ट

जालंधर, शनिवार दोपहर को सिद्ध पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में परिक्रमा कर रहे लोग उस समय सहम गए जब वहां पर घूम रही एक 60 वर्षीय महिला ने मंदिर के सरोवर में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि यह महिला मानसिक रूप से परेशान दिख रही थी। उसे डूबते देख कर परिक्रमा कर रहे लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद वहां पर मौजूद सेवादारों ने सरोवर में छलांग लगा दी। आननफानन में वे गोते लगा रही महिला के पास पहुंचे और उसे बाह खींचकर उसकी जान बचा ली। महिला को पास ही स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

श्री देवी तालाब मंदिर परिसर चौकी के इंचार्ज एसआई सोढी लाल ने बताया कि महिला परिक्रमा करते करते अचानक सरोवर में कूद गई थी। उसने सरोवर में छलांग क्यों लगाई, इस बारे में कुछ पता नहीं चला। वहीं, अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई, उसके पास से कोई सामान नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button