Punjab

पंजाब मे खालिस्तानी संगठनों को फन नहीं उठाने देगी : शिवसेना भारतीय

विशाल भगत की रिपोर्ट

जालंधर।  शिवसेना भारतीय की एक विशेष बैठक जालंधर बस्ती गुजा में हुई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सीनियर उप प्रमुख सुरेंद्र कुमार शिंदे सीनियर पंजाब उप प्रमुख आनंद मल्होत्रा ने की जिसमें विशेष रूप से उपस्थित हुए राष्ट्रीय प्रमुख अजय सेठ राष्ट्रीय सलाहकार तिलक राज शर्मा लेबर सेल के राष्ट्रीय प्रमुख रोहित त्रिपाठी युवा पंजाब प्रमुख अजय ठाकरे पत्रकारों से बात करते हुए, राष्ट्रीय प्रमुख अजय सेठ ने कहा कि अमेरिका में खालिस्तानी समर्थकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को खालिस्तानी ध्वज से ढक देना बहुत ही निंदनीय कार्य है। शिवसेना भारतीय इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है राष्ट्रीय प्रमुख अजय सेठ ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में अमेरिका में लगाये गए खालिस्तान के नारे बर्दाश्त करने योग्य नहीं हैं। किसान आंदोलन की आड़ में, खालिस्तान समर्थक लगातार अपनी मांगों को लागू करने के लिए काम कर रहे हैं। अमेरिका की तस्वीरें इस बात की गवाह हैं कि खालिस्तानी आंतकवादी संगठन जो किसान आंदोलन की आड़ में खालिस्तान अभियान को तेज करने में लगे है। इन गर्मख्याली आंतकवादी खालिसानी संगठन पंजाब में दोबारा आंतकवाद को जन्म देना चाहते हैं बहुत विदेशों में अमरीका स्थित भारतीय दूतावास से रैली निकाली। ग्रेटर वाशिंगटन डीसी, मैरीलैंड, वर्जीनिया, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, इंडियाना नॉर्थ और कैरोलिना जैसे राज्यों से खालिस्तान समर्थक रैलियों के रूप में गाड़ियां लेकर निकले तथा वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास पर पहुंचकर भारत के प्रति विरोध प्रदर्शन किया गया। जहां उन्होंने भारत विरोधी नारे लगाए। हाथों में किरपान और खालिस्तानी झंडे के साथ प्रदर्शनकारियों ने भारतीय दूतावास के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान करने का लगातार प्रयास किया। भारतीय दूतावास ने खालिस्तानी समर्थकों की गुंडागर्दी पर एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि खालिस्तानी समर्थकों द्वारा दूतावास के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित करना चिंता का विषय था और प्रदर्शनकारियों के रूप में समाज विरोधी तत्व रैली कर रहे थे। भारतीय दूतावास ने बयान में यह भी कहा कि उसने इन लोगों के खिलाफ अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसी के पास शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही सीधे तौर पर गुरपतवंत सिंह पन्नू को उसकी नीच हरकतों से दूर रहने की चेतावनी दी। खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी किसानों से भारत की विधानसभा को घेरने की अपील की है। खालिस्तानीयों द्वारा किए जा रहे प्रयास चिंता का विषय है, शिवसेना भारतीय इन आंतकवादी खालिस्तानी संगठनों को पंजाब में फन नहीं उठाने देगी इस बैठक में युवा पंजाब उपप्रमुख हरप्रीत सिंह गिल पंजाब उपप्रमुख हरीश शर्मा पंजाब चेयरमैन एससी विंग सनी सहोता पंजाब चेयरपर्सन रीटा कुमारी जिला प्रमुख दलजीत कौर जिला उप प्रमुख हीरालाल युवा जिला चेयरमैन सौरव शौरी अजय खोसला मनोज कुमार मनप्रीत सिंह सोनू वर्मा चेतन मिश्रा राजकुमार।

Related Articles

Back to top button