Punjab

द ग्रेट खली ने सिविल अस्पताल में करवाया कोरोना और डोप टेस्ट

विशाल भगत की रिपोर्ट

जालंधर दलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली वीरवार को शहर में नजर आए। बताया जा रहा है कि उन्होंने जालंधर के सिविल अस्पताल में डोप टेस्ट करवाया है। उन्हें यहां देखकर फैंस की भीड़ जुट गई। उन्होंने उनके साथ सेल्फी भी लीं।दरअसल, खली ने अपना डोप टेस्ट असलहा के लाइसेंस को रिन्यू करवाने के लिए लिए करवाया है। इसके लिए डोप टेस्ट अनिवार्य है। सिविल अस्पताल में उन्होंने डोप टेस्ट व मेडिकल करवाने की प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने सबसे पहले डोप करवाया। उसके बाद मेंटल हेल्थ फिटनेस के लिए मॉडल नशा छुड़ाओ केंद्र और हड्डी रोग विभाग में जांच करवाई।

इस दौरान उन्हें देखते ही स्टाफ व अन्य लोगों की भीड़ जुटने लगी। उन्होंने ग्रेट खली के साथ सेल्फी ली। मेडिसन विभाग के एसएमओ डा. कश्मीरी लाल ने बताया कि ग्रेट खली सिविल अस्पताल में असलहा के लाइसेंस के संबंध में आए थे। उनका डॉक्टर्स ने मेडिकल किया, जिनमें वे फिट पाए गए हैं।

द ग्रेट खली ने सिविल अस्पताल में करवाया कोरोना और डोप टेस्ट

सिविल अस्पताल से टेस्ट करवाने के बाद खली पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मिलने पहुंचे हैं। बता दें कि खली जालंधर के जडूसिंघा में रेसलिंग एकेडमी चलाते हैं। यहां पर देश ही नहीं बल्कि विदेश भी कई पहलवान WEE रेस्लिंग के गुर सीखने पहुंचते हैं।

Related Articles

Back to top button