Punjab

पुलिस कमिश्नर ने नाइट कर्फ्यू की उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी

विशाल भगत की रिपोर्ट

जालंधरः पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आज पुलिस पुलिस कमिश्नरेट के अधीन आते पुलिस नाके, शॉपिंग माल और कई नाजुक स्थानों पर विशेष चैकिंग करते शहर में कानून व्यवस्था का जायजा लिया। शहर में अमन कानून का जायजा लेते समय पुलिस कमिश्नर ने कमिश्नरेट की पुलिस हर कीमत में कानून व्यवस्था कायम रखने की बात कही। इस दौरान उनके साथ पुलिस डिप्टी कमिश्नर गुरमीत सिंह भी मौजूद थे। वहीं भुल्लर ने सभी कर्मचारियों को नाजुक स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की हिदायत दी। उन्होंने यह भी कहा पुलिस लोगों की सुरक्षा ने लिए नजर बनाए रखे है।उन्होंने सभी अधिकारियों को शहर में नाइट कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने की हिदायतें दी। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नाइट कर्फ्यू के दौरान जरुरी कदमों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहर कोरोना वायरस को रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button