Punjab

लुधियाना की हवा भी हो गई प्रदूषित ; पूरी आबादी खतरे में

सुरिंदर प्रसाद की रिपोर्ट

लुधियाना(ब्यूरो): राज्य में पराली जलाने की घटनाओं में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। इस वृद्धि के साथ-साथ हवा में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। बता दें कि गत दिवस लुधियाना की एयर क्वालिटी इंडैक्स वेल्यू 222 के करीब मानी गई है, जो सोमवार को 166 थी। पंजाब और हरियाणा की तरह अब चण्डीगढ़ में भी पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

वर्णनीय है कि सरकार की ओर से सख्ती किए जाने के बावजूद खेतों में पराली जलाने की घटनाएं नहीं रुक रहीं। दूसरी ओर लुधियाना में स्थित पंजाब रिमोट सेंसिंग सैंटर के मुताबिक मंगलवार को राज्य में पराली जलाने के करीब 204 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में पराली जलाने के सबसे अधिक 58 मामले तरनतारन जिले में आए हैं। इसके इलावा अमृतसर में 43 मामले सामने आए। 21 सितम्बर से लेकर 13 अक्तूबर तक राज्य में 3113 स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएं घटी हैं। 2018 में 21 सितंबर से 13 अक्तूबर के बीच राज्य में 570 जबकि साल 2019 के दौरान 872 मामले सामने आए थे।

इसके साथ ही जालंधर में ज़िजिला प्रशासन ने सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट से बिना चल रही कम्बाइनें जब्त करके 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया था। पटियाला में छह मामलों में कार्यवाही की ओर से एस.डी.एम. दफ़्तर के सामने धरना दिया गया और जोरदार नारेबाजी की गई थी। पराली के कारण लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा आंकड़े पेश किए गए हैं। उसके हिसाब से पता लग सकता है कि कौन से शहर में प्रदूषण कितना है।

जानें कौन से शहर में कितना है प्रदूषण

शहरए.क्यू.आई. दर
लुधियाना222
अमृतसर160
मंडी गोबिंदगढ़156
जालंधर143
पटियाला128
चंडीगढ़125
खन्ना122
रूपनगर122
बठिंडा104

 

पराली जलाने के मामले

अमृतसर1154
तरनतारन724
पटियाला275
फिरोजपुर136
गुरदासपुर188
लुधियाना88
बठिंडा39
बरनाला13
होशियारपुर16
फतेहगढ़ साहिब55
फरीदकोट52
फाजिल्का19
जालंधर57
कपूरथला88
मानसा29
मोगा20
मुक्तसर11
रूपनगर13
मोहाली50
संगरूर85
नवांशहर13

 

Related Articles

Back to top button