Punjab

पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

विशाल भगत की रिपोर्ट

जालंधर। कृषि विधेयकों के विरोध में दिल्ली में ट्रैक्टर फूंक प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार किए गए पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान वरिंदर ढिल्लों के हक में जालंधर में युवा कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया।

पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

यूथ नेता रणदीप सिंह संधू, जगदीप सिंह संधर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री के पुतले को आग लगाई।

युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में भी केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है। किसानों के हक में काम कर रहे लोगों को ही प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहे जितना अत्याचार कर ले लेकिन किसानों के हक में डटे कांग्रेसी पीछे नहीं हटेंगे। रणजीत संधू ने कहा कि जालंधर यूथ कांग्रेस के प्रधान अंगद दत्ता को भी दिल्ली पुलिस ने राउंड अप करके रखा है। जब तक सभी कार्यकर्ताओं को वापस नहीं भेजा जाता, तब तक केंद्र सरकार का विरोध जारी रहेगा।बता दें कि यूथ कांग्रेस ने दिल्ली के राजपथ में सोमवार को किसानों के हक में ट्रैक्टरों प्रदर्शन किया था। इस दौरान एक ट्रैक्टर भी फूंका गया था। मामले में पंजाब में कांग्रेस के प्रधान वरिंदर सिंह ढिल्लों और उनके साथियों पर एपिडेमिक एक्ट और पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है।

पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान वरिंदर ढिल्लाें ने इसमें मंगलवार सुबह अपनी गिरफ्तारी दे दी थी

Related Articles

Back to top button