Spirituality

25 सितंबर 2020 का राशिफल

ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री

अयोध्या. 25 सितंबर, शुक्रवार को आश्विन अधिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

मेष
फायदा- पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा आज हो सकता है। परिवार के साथ समय बीता पाएंगे। नौकरीपेशा के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- किसी से विवाद होने के योग बन रहे हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। कोई बनती बात बिगड़ सकती है।
उपाय- नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण करें।

वृष
फायदा- कोई बहुत पुरानी परेशानी आज समाप्त हो सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
नुकसान- तली हुई चीजें खाने से बचें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।
उपाय- पीपल की 7 परिक्रमा करें औ शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

मिथुन
फायदा- आज आपको संतान से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामले भी सुलझेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
नुकसान- बिजनेस में बड़ा जोखिम न लें। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। अपनी बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें।
उपाय- तुलसी का पत्ता खाकर घर से निकलें।

कर्क
फायदा- धन लाभ हो सकता है। नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। मौजूदा नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है। पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक स्वच्छ जल से करें।

सिंह
फायदा- इस राशि के लोगों को विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं। दिन मिला-जुला रहेगा।
नुकसान- अचानक धन हानि हो सकती है। ऑफिस में असुविधा हो सकती है। समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

कन्या
फायदा- नौकरी और बिजनेस के लिए दिन शुभ है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- आपकी कोई गुप्त बात सबके सामने आ सकती है। किसी की बात से आपका दिल टूट सकता है। दिल के मरीज सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं।

तुला
फायदा- लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी और बिजनेस के लिए दिन ठीक है।
नुकसान- आपकी लापरवाही आज भारी पड़ सकती है। खर्च अधिक हो सकता है। कानूनी मामलों से दूर ही रहें तो अच्छा है।
उपाय- छोटे बच्चे को किताब दिलाएं।

वृश्चिक
फायदा- योजनाएं सफल हो सकती हैं। ऑफिस से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है।
नुकसान- संतान से जुड़ी कोई चिंता सताएगी। किसी से भी झूठ न बोलें। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को भोजन करवाएं।

धनु
फायदा- बिजनेस में नई योजना बन सकती है। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- कुछ लोग आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। दुश्मनों से न उलझें तो ही अच्छा है। सेहत का भी ध्यान रखें।
उपाय- छोटी बच्ची को कुछ मीठा खिलाएं।

मकर
फायदा- नौकरी से जुड़ा अच्छा ऑफर मिल सकता है। निजी समस्याएं आज हल हो सकती हैं। दिन अच्छा गुजरेगा।
नुकसान- पैसों को लेकर कोई गलतफहमी हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। रक्त से जुड़ा रोग हो सकता है।
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर ही घर से निकलें।

कुंभ
फायदा- कोई रूका हुआ काम पूरा हो सकता है। भाइयों से सहयोग मिल सकता है। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- महंगी चीजों पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- चींटियों के लिए शक्कर मिला आटा डालें।

मीन
फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। आज आपका समय अच्छा बीतेगा।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई काम न करें। मेहनत का फायदा नहीं मिल पाएगा। ऑफिस में बॉस नाराज हो सकते हैं।
उपाय- अगर कहीं किन्नर दिखे तो उन्हें कुछ पैसे दें।

Related Articles

Back to top button