Punjab

मेयर और विधायक ने किया विकास कार्य का उद्धाटन

विशाल भगत की रिपोर्ट

जालंधर वार्ड न:37 के अलग अलग मोहल्लों में नई सड़कें बनाने हेतु आज शहर के मेयर श्री जगदीश राज राजा,जालंधर वैस्ट के विधायक सुशील रिंक एवं पार्षद कमलेश ग्रोवर द्वारा उद्धघाटन किया गया। जिसमे 21.4 लाख की लागत से न्यू अशोक नगर में लुक वाली सड़के बनेगी, 38.6 लाख की लागत से चावला बिल्डिंग मैटेरियल चौंक से अड्डा बस्ती शेख तक मेन रोड लुक वाली सड़क बनेगी, 35.6 लाख की लागत से सड़क का उद्घाटन करते हुए विधायक सुशील रिंकू, मेयर जगदीश राजा, पार्षद कमलेश ग्रोवर।अशोक नगर व गणेश नगर में सीमेंट कंक्रीट की सड़के बनेगी व 20.77 लाख की लागत से अशोक नगर हरी दर्शन मन्दिर वाली मेन सड़क लुक की बनेगी। इस मौके पर मेयर राजा जी व विधायक रिंकु जी द्वारा आश्वासन दिया गया कि इसी तरह वार्ड नंबर 37 में और भी विकास कार्य किये जायेगें।पार्षद कमलेश ग्रोवर द्वारा कहा गया उनका वार्ड उनका परिवार है,जिस तरह वार्ड के यह कार्य हुए है इसे तरह बाकी मोहल्लों के विकास कार्य भी पहल के आधार पर किए जायेगें।इस मौके पर अनमोल ग्रोवर,न्यू अशोक नगर के प्रधान ऋषि आनंद,अशोक नगर के प्रधान एआई, एस निज्जर,कृष्ण लाल जी खंड वाले, कवल सिक्का जी,गुरप्रीत संधू, जे,के दुपट्टा चन जी, सोनिक लूथरा,जतिंदर दत्ता,अशोक लूथरा,अजय लूथरा, पार्षद जगदीश गग,पार्षद रोहन सहगल,पोपली जी,चावला जी,बाबू सिंह जी, प्रदीप जी,विकास बत्रा जी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button