Spirituality

10 सितंबर 2020 का राशिफल

ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, शुद्ध आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

श्राद्ध: अष्टमी श्राद्ध।

विशेष: मंगल वक्री।

राशिफल

मेष: मैत्री संबंध मधुर होंगे, लेकिन पड़ोसी या आधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हो। मन को शांत रखने के लिए ईश्वर की आराधना करें।

वृष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। त्वचा रोग के प्रति सचेत रहें। शासन सत्ता से आपेक्षित सहयोग मिलेगा।

मिथुन: रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। लंबी यात्रा या देशाटन का लाभ मिलेगा, लेकिन सतर्क रहकर यात्रा करें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उदर विकार या त्वचा का रोग हो सकता है। जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह: आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सुधार होगा। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

तुला: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें। व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन उदर या त्वचा का रोग कष्ट देगा।

वृश्चिक: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ: स्वास्थ्य में सुधार होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन व्यय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

Related Articles

Back to top button