Punjab

रोटरी चैरिटेबल अस्पताल में जल्द ही ऑपरेशन थिएटर की सेवाएं भी दी जाएंगी

विशाल भगत की रिपोर्ट

जालंधर रोटरी क्लब जगदीश की तरफ से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मॉडल हाउस में चलाए जा रहे रोटरी चैरिटेबल अस्पताल में जल्द ही ऑपरेशन थिएटर की सेवाएं भी दी जाएंगी। इसका निर्माण कार्य जारी है। इसकी समीक्षा करने के लिए रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट की बैठक मंदिर प्रांगण में हुई। क्लब के प्रधान कुलविंदर सिंह बेदी (जॉली बेदी) की अध्यक्षता में क्लब सदस्यों ने इस प्रोजेक्ट की प्रगति पर संतुष्टि जताईइस दौरान जॉली बेदी ने कहा कि क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से ही यह प्रोजेक्ट पूरा होने जा रहा है। ऑपरेशन थिएटर का निर्माण होने के बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों को निश्चित रूप से इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने क्लब की ओर से कोरोना महामारी के दौरान दी गई सेवाओं के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी।इस मौके पर सचिव रोटेरियन प्रदीप विग, रोटेरियन दिनेश शर्मा, रोटेरियन रणदीप शर्मा, रोटेरियन अरुण मल्होत्रा, रोटेरियन रजिंदर सहगल, रोटेरियन नरेंद्र मेहता, रोटेरियन पंकज अरोड़ा, रोटेरियन रोहित शम्मी, रोटेरियन राजन ढींगरा, रोटेरियन रमन ढींगरा, रोटेरियन सुमित सरीन, रोटेरियन नितिन शर्मा व रोटेरियन कपिल अरोड़ा मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button