Punjab

शहीद बेअंत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई

 विशाल भगत की रिपोर्ट 

जालंधर हिंदुस्तान शिवसेना द्वारा गांधी कैंप में शहीद बेअंत सिंह जी को शहरी उपप्रधान विशाल कुमार और जिला उपप्रधान धर्मेंद्र कुमार द्वारा श्रद्धांजलि दी गई इस मौके पर जानकारी देते हुए शहरी उपप्रधान विशाल कुमार और जिला उपप्रधान धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आज का श्रद्धांजलि समारोह हिंदुस्तान शिवसेना के पंजाब चेयरमैन कपिल भारद्वाज और पंजाब प्रधान अजय शर्मा जी के दिशा निर्देश पर रखा गया था इस मौका पर जिला उप प्रधान धार्मिदर कुमार ने कहा की स्व. बेअंत सिंह ने पंजाब की अमन शांति को बहाल रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वह दूरदर्शी सोच रखने वाले व्यक्ति थे। पंजाब की उन्नति में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। बेशक वह आज हमारे बीच नहीं हैं, पर उनके दिखाए रास्ते पर हर नागरिक को चलना चाहिए वही शहरी उप प्रधान विशाल कुमार ने कहा की कहा कि शहीद बेअंत सिंह ने पंजाब से आतंकवाद को खत्म किया था इसलिए प्रदेश का हर एक नागरिक उनको हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा की शहीद बेअंत सिंह एक मजबूत इच्छाशक्ति वाले नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी जान देकर इस कल्पना को साकार कर दिया। इस मौका पर उनके साथ नरेश कुमार. रमन भगत नवी.लक्ष्य, आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button