Punjab
मशहूर डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली ने एकेडमी में मनाया 49वां जन्मदिन

विशाल भगत की रिपोर्ट
जालंधर। दुनिया भर में मशहूर डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने वीरवार को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने जालंधर स्थित द ग्रेट खली एकेडमी में साथियों और ट्रेनिंग ले रहे पहलवानों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया 7 फुट 1 इंच लंबे खाली ने वीरवार को कोरोना काल के चलते साधारण तरीके से अपनी एकेडमी में जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के लिए विशेष तौर पर वह कल ही मुंबई से वाया चंडीगढ़ जालंधर पहुंचे थे। एकेडमी के युवा पहलवानों ने इस मौके पर केक सहित अन्य इंतजाम किए हुए थे।