संवादाता-पियुष मौर्य
बिल्थरारोड (बलिया): बलिया जिला वीरों की धरती जवानों का देश कहा जाने वाला बलिया के बिल्थरा रोड तहसील के निकटवर्ती और घाघरा नदी के तटवर्ती गांवों में एक तरफ महामारी का दौर तो दूसरी तरफ घाघरा नदी ने ऐसा कहर बरपाया है कि लोगों की रात की निंद व दिन का सकून हराम कर दिया है।उधर हजारो एकड़ एरिया के भूभाग में फैला कोइली मोहाल ताल के पानी से किसानों की फसलों को बर्वाद कर उनका निवाला छीन लिया है।जबकि शासन प्रशासन बाढ़ से पीड़ितों की मदद के मामले में चुप्पी साध रखी है।
बाढ़ के नाम पर अधिकारी कागजी खाना पूर्ति कर शासन को केवल वेलडन की सूचना देने में व्यस्त है।
357 बिल्थरारोड विधान सभा के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गोरख पासवान ने मंगलवार को बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का आर्थिक मदत करने का आश्वासन दिया। और जिला प्रशासन से आग्रह किया।