जानें कैसा रहेगा आपके लिए 16 जुलाई का दिन

ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
मेष:
मेष राशि के जातक कार्यक्षेत्र में बहुत शानदार प्रदर्शन करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज अपनी काबिलियत के बल पर दूसरों से मान-सम्मान प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। मित्रों का सहयोग भी पूर्ण रूप से आपको मिल रहा है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर रहेगी।
वृषभ:
वृष राशि के जातक आज अपना प्रभाव बनाने के लिए कामकाज में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिससे ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। उच्च अधिकारियों का भी पूर्ण सहयोग आपको मिल रहा है। आमदनी के लिहाज से प्राप्तियां थोड़ी कम होंगी। परंतु इसका फायदा भविष्य में जरूर मिलेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के ऊपर काम का प्रेशर बहुत ज्यादा रहेगा। इसको पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत रहेगी। आज इसलिए वह लोगों से मिलना-जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और अपने काम में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम समय है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को ध्यान पूर्वक काम करना चाहिए। आपके उच्च अधिकारियों की नजर आपकी तरफ ही रहेगी। काम में की गई लापरवाही आपके लिए मुश्किल का सबब बन सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। मनोवांछित लाभ मिलने का योग बन रहा है।
सिंह:
सिंह राशि के जातक मन लगाकर अपने काम को पूरा करेंगे। टाइम मैनेजमेंट स्किल का आज आपको बहुत फायदा मिलेगा। ऑफिस में सहयोगियों का भी पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। पैसों के लेनदेन में बहुत सावधानी रखें। कुछ नुकसान भी संभव है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के सभी काम आसानी से पूरे होंगे। अपने अच्छे काम के द्वारा आप लोगों से आगे रहने में कामयाब रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य का पूर्ण सहयोग मिल रहा है इसलिए धन प्राप्ति की भी अच्छी संभावना बनती है। फालतू के खर्चे तंग कर सकते हैं।
तुला:
तुला राशि के जातकों के लिए अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए कुछ रिसर्च की जरूरत रहेगी। सोशल मीडिया में प्रचार करने से भी आपको लाभ हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम समय है। धन को निवेश करने में भी कामयाब रहेंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी भावनाओं पर काबू रखना चाहिए काम करते समय प्रैक्टिकल अप्रोच अपनाएंगे तो कोई मुश्किल नहीं होंगी आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है संतान के साथ वाद-विवाद से बचना चाहिए। धन प्राप्ति की संभावनाएं बन रही हैं व खर्च भी नियंत्रण में रहेंगे।
धनु:
धनु राशि के जातकों को कामकाज में कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। परंतु यह विपरीत परिस्थितियां आपको नए अवसर प्रदान करेंगी। आपके सामाजिक रिश्तों की वजह से भी काम मिलने की संभावना बन रही है। आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम समय है।
मकर:
मकर राशि के जातकों की कलात्मक क्षमता निखरकर आएगी। नए विचारों का सृजन होगा। जो कि कामकाज में मददगार साबित होंगे। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा समय है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक कुछ आराम के मूड में रहेंगे और कामकाज के लिए ज्यादा दौड़ भाग से बचेंगे। ग्रह नक्षत्र इसमें सहायक बन रहे हैं। सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है। मनोवांछित लाभ मिलेगा। सभी भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति भी होगी।
मीन:
मीन राशि के जातकों का कामकाज में मन नहीं लगेगा पारिवारिक असंतोष रहेगा। अत्यधिक तनाव में काम करना आपके लिए मुश्किल होगा। इससे आपकी कार्यक्षमता भी प्रभावित होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। जितनी मेहनत करेंगे उतना ही लाभ होगा। खर्च नियंत्रण में रहेगा।
विशेष उपाय
जिसको पढ़ाई में मन ना लगता हो और जिसको काम काज में मन ना लगता हो स्नान के समय हल्दी डालकर स्नान करें
श्री राम गौशाला सेवा समिति? अयोध्या धाम हनुमानगढ़ी उत्तर प्रदेश