Punjab

दुल्हन शादी के जोड़े में बैठी रही लेकिन दुल्हा क्यों नहीं आया ?

विष्णु दूबे की रिपोर्ट

होशियारपुर । अमरजीत कौर पुत्री लखवीर सिंह हाल निवासी मोता सिंह नगर निवासी दसूहा बताया कि वरिंदर सिंह सुपुत्र गुरनाम सिंह निवासी पतन चक्क मेरे भाई का मित्र था। उसका मेरे घर आना जाना था। उसके चलते उसने मुझे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। अमरजीत कौर ने बताया कि मेरे माता पिता की मौत हो चुकी है। हम दोनों पिछले पांच साल से रिलेशन में रह रहे हैं। वरिंदर सिंह ने मुझसे शादी करने का वायदाकिया था और अब वह इस बात से इंकार करने लगा था।

इस सबंधी मैंने एस एस पी दफ्तर दरखास्त दी थी । एस एस पी होशियारपुर ने यह दरखास्त महिला थाना होशियारपुर को मार्क की। पहली तारीख पर लडके परिवार से कोई नहीं आया। दूसरी तारीख पर लड़के का पिता गुरनाम सिंह ही आया तथा तीसरी तारीख पर वरिंदर सिंह तथा उसका पिता गुरनाम सिंह समूह पंचायत सहित वहां आए। जिन्होंनें हमसे राजीनामा किया। उस राजीनामे में उन्होंने यह कबूला कि वरिंदर सिंह लड़की अमरजीत से शादी करेगा। सब कुछ सहमति से शादी की 21 जून तय हो गई।शादी से पहले दोनों ने इको शापिंग की है। आज लड़की दुल्हन के जोड़े में तैयार होकर परिवार सहित गुरूद्वारा गरना साहिब पहुंच गए। परंतु वरिंदर सिंह बारात लेकर नहीं आया। उसके उपरांत उन्होंने प्रैस को सूचना दी। दसूहा थाना लड़की अपनी बहन, जीजा तथा अन्य रिश्तेदारों सहित थाना दसूहा पहुंचे। दसूहा पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लडके परिवार से संपर्क किया जा रहा है। जल्द करवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button