मनोज उनियाल की रिपोर्ट
शिमला।दिसंबर 2016 में 15 साल की उम्र में एक व्यक्ति ने लड़की से शारीरिक संबंध बनाए। यहीं नहीं वह लड़की के साथ कालका, अंबाला और चंडीगढ़ ले जाकर भी गलत काम किया। 17 अक्टूबर 2017 को युवती ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद वह आरोपी के साथ रहने लगी। बच्चे के जन्म के कुछ बाद ही आरोपी उससे मारपीट व लड़ाई झगड़ा करने लगा। इससे तंग आकर अब जब वह 18 साल की होने वाली है तो उसने पुलिस (Police) में शिकायत दर्ज करवाई है। जी हां यह कोई फिल्मी कहानी बल्कि सच्चाई है। यह मामला हिमाचल में सामने आया है।
बता दें कि एक लड़की ने थाना जंजैहली में रिपोर्ट की है कि यह 2016 में दसवीं कक्षा में शिमला के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी, उस समय इसकी उम्र 15 वर्ष थी। इसकी जन्म तिथि 27 जून 2002 है। इसकी तहसील थुनाग जिला मंडी के एक व्यक्ति के साथ जो उस समय नवबहार शिमला के पास रहता था के साथ दोस्ती हो गई। दिसंबर 2016 में वह इसे बहला फूसलाकर अपने कमरे में ले गया। इसे शादी का झांसा देकर इसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया, उसके बाद इसके साथ जबरदस्ती गलत काम करता था। 24 फरवरी 2017 को इसे शादी का झांसा देकर ट्रेन में कालका, अंबाला तथा उसके बाद चंडीगढ़ ले गया। 4 दिन तक इससे गलत काम करता रहा और फिर 4 दिन बाद इसे शिमला वापस ले आया, उसके बाद यह अपने घर चली गई। आरोपी मंडी अपने घर चला गया।
बच्चे के जन्म के बाद मारपीट करने लगा आरोपी
कुछ दिन बाद इसे पता चला कि इसके पेट में बच्चा है और इसने यह बात आरोपी को बताई, जिस पर इसका चैकअप करवाया। लोगों की लाज शर्म से स्कूल छोड़ दिया और आरोपी ने इसे अपने साथ रहने को कहा। जिस पर इसे मजबूरन आरोपी के साथ रहना पड़ा, उसके बाद यह उसके साथ शिमला में रहने लगी। 17 अक्टूबर 2017 को इसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के कुछ दिन के बाद आरोपी उसके साथ लड़ाई झगड़ा व मारपीट करने लगा, उसके बाद मार्च 2020 लॉकडाउन से एक हफ्ता पहले आरोपी अपने घर जूड़ तहसील थुनाग जिला मंडी रहने आया। इसे भी कुछ दिन के बाद आने को कहा जिस पर यह भी आरोपी के पास उसके घर जूड़ तहसील थुनाग जिला मंडी के पास आ गई। आरोपी वहां पर रोज उसके साथ लड़ाई झगड़ा व मारपीट करने लगा। 19 जून 2020 को यह घर का काम कर रही थी और आरोपी ने शराबी पी थी और बिना वजह से इसके साथ झगड़ा करने लगा तथा इसके साथ मारपीट करने लगा। थाना जंजैहली में इसने रिपोर्ट लिखवाई कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। यह मामला थाना ढली क्षेत्र का पाया गया, जिस कारण यह रिपोर्ट थाना जंजैहली से थाना ढली प्राप्त हुई। थाना ढली में आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376, 376(3) IPC व पॉक्सो एक्ट के सेक्शन 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।