Health

मात्र 20 रुपये के सरकारी स्टाम्प पेपर पर लड़कियों को बेच दिया जाता है

एनबीडी डेस्क

आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। जी हां हम आपको शिवपुरी रेड लाइट एरिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का मामला जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। मध्यप्रदेश के बारे में जानने वाले यहां के शिवपुरी के बारे में भी जानते ही होंगे। शिवपुरी, मध्यप्रदेश की एक बदनाम जगह है..जहां बेहद ही मामूली दाम पर लड़कियों की बोली लग जाती है।

लड़कियों की खरीद-फरोख्त को लेकर पूरे देश भर में बदनाम इस जगह पर आए दिन छापे पड़ते रहते हैं, जहां अवैध तरीके से लड़कियों का सौदा किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एमपी के शिवपुरी में मात्र 20 रुपये के सरकारी स्टाम्प पेपर पर लड़कियों को बेच दिया जाता है। जी हां, सुनने में यह बेशक नामुमकिन लग रहा होगा..लेकिन अफसोस सच यही है।

दरअसल ये पूरा काला धंधा यहां की एक पुरानी प्रथा का हिस्सा है। लड़कियों की खरीद-फरोख्त का गंदा धंधा यहां सालों से हो रहा है, जिसे ‘धड़ीचा’ के नाम से जाना जाता है। ‘धड़ीचा’ यहां की एक पुरानी प्रथा है, जिसे सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी खत्म नहीं किया जा पा रहा है।यहां के स्थानीय लोग ‘धड़ीचा’ के तहत बीते कई सालों से लड़कियों का सौदा करते आ रहे हैं।

ये बात जानकर आपके पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी कि लड़की खरीदने के लिए बकायदा कॉन्ट्रेक्ट पर हस्ताक्षर किए जाते हैं। ये कॉन्ट्रेक्ट एक रात का होता है, हालांकि ज़्यादा पैसा देने पर कॉन्ट्रेक्ट को ज़्यादा समय के लिए बढ़ा दिया जाता है। एक पुरुष के साथ कॉन्ट्रेक्ट खत्म होते ही लड़की या महिला को दूसरे पुरुष के लिए तैयार किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button