Spirituality

आर्थिक राशिफल दिन बृहस्पतिवार 11 जून 2020

ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री 

 आज कुछ राशियों के संच‍ित धन में होगी वृद्धि, जानें आपके हिस्‍से लाभ या हान‍ि?

मेष

मेष राशि के जातक अपने उच्च अधिकारियों को खुश करने के लिए कार्यक्षेत्र में खूब मेहनत करेंगे और अपनी साख बनाने में कामयाब रहेंगे। आज बिना मेहनत के धन प्राप्ति का भी योग बनता है। माता का सहयोग भी मिलेगा। संचित धन की वृद्धि होगी। उपाय माता रानी को लाल फूल चढ़ाएं

वृषभ

राशि के जातक जब कोई काम शुरू करते हैं तो उसे बहुत तेजी से निपटा देते हैं। आज भी एक ऐसा ही दिन है। आप अपने सभी कामों को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ करेंगे। आज आपको अपनी बातचीत में साफगोई रखना अच्छा होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम समय है। उपाय भगवान विष्णु का दर्शन करें

मिथुन

राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक काम ना कर पाने का मलाल रहेगा। रुकावटें परेशान कर सकती है। परंतु धन की दृष्टि से बहुत अच्छा समय है। महालक्ष्मी आपको धन समृद्धि बढ़ाने का आशीर्वाद प्रदान कर रही है। अति उत्साह में धन खर्च करने से बचना अच्छा रहेगा। उपाय हनुमान जी को गुड़ चना का भोग लगाएं

कर्क

कर्क राशि के जातकों को अपनी अति संवेदनशीलता की वजह से कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जातकों के नौकरी में परिवर्तन या ट्रांसफर का योग भी बनता है। धन प्राप्ति की उत्तम संभावना है। पुरानी मेहनत का फल मिलने का समय है उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें

सिंह

सिंह राशि के जातकों को आज कोर्ट कचहरी के मामले से दूर रहना चाहिए। दूसरों की लड़ाई में अपने आप गलती से भी शाम‍िल न हों। तभी आपके प्रतिभा का वास्तविक लाभ आपको मिल पाएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से एक सामान्य दिन है। शांति और सौहार्द्र बनाए रखें। उपाय भगवान शिव को केसर चढ़ाएं

कन्या

कन्या राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए अपने परफॉर्मेंस को और इंप्रूव करने की जरूरत है। कुछ जातकों के ट्रांसफर या नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। धन की दृष्टि से कुछ मुश्किल समय है। लोगों से उधार भी लेना पड़ सकता है। उपाय शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं

तुला

तुला राशि के जातकों को आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में पूरी एनर्जी के साथ काम करेंगे और सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। अभी फिलहाल के लिए पैसा कुछ रुका रहेगा। उपाय लाल वस्त्र दान करें

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को आज अति संवेदनशीलता से बचना चाहिए। गुस्सा आपके पूरे दिन को खराब कर सकता है। एकाग्र होकर काम करें और तुरंत रिएक्शन देने से बचें। धन प्राप्ति के लिए कुछ और करना पड़ सकता है। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना अच्छा रहेगा।

धनु

धनु राशि के जातकों के मन में अपने कामकाज को लेकर कोई डर बना रहेगा । जिसकी वजह से कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेना टल सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें। सभी काम पूरे होंगे। धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। डर से मुक्त होने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना अच्छा रहेगा।

मकर

मकर राशि के जातकों को बोलचाल में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार का माहौल खराब हो सकता है। जिसका डायरेक्ट असर आप के कामकाज पर भी पड़ेगा। आत्मविश्वास के साथ काम पर एकाग्रता बनाए रखें। धन प्राप्ति की उत्तम संभावनाएं बन रही हैं। मेडिटेशन से लाभ होगा। उपाय लाल फूल का माला माताजी को पहनाए

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों के व‍िरोधी कुछ परेशानियां पैदा करेंगे। परंतु बुद्धि-बल से आप उन्हें पीछे करने में कामयाब रहेंगे। काम के लिए भरपूर एनर्जी आप आपके पास रहेगी। आपके दृष्टिकोण से बेहतर समय है। निवेश के लिए धन खर्च करने का योग भी बनता है। उपाय सूर्य भगवान को जल दे लाल चंदन डाल कर के

मीन

मीन राशि के जातक मित्रों की मदद से अपने काम की रूपरेखा बनाएंगे और उसे सही ढंग से परिणत करने में भी सफल रहेंगे। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है। बच्चों के ऊपर कुछ धन खर्च होने का योग भी है। मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन करें। उपाय गणेश जी का मंत्र जाप करे

श्रीराम गौशाला सेवा समिति अवध धाम उत्तर प्रदेश
9792366298

Related Articles

Back to top button