देवेश कटियार की रिपोर्ट
कन्नौज। गंगा प्रहरी टीम लीडर रमा तिवारी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “पर्यावरण संरक्षण मनुष्य द्वारा छेड़छाड़ से अपने आप को संतुलित करती पृथ्वी” रखा गया था। प्रतियोगिता में जिले भर के करीब 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर सरायमीरा के छात्र केशव त्रिवेदी को प्रथम और राजकीय अभिनव विद्यालय की पायल सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि अभिनव विद्यालय गंगधरापुर की छात्रा प्रतीक्षा दुबे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा तिर्वा के आरएन सिंह चौथे व कानपुर पब्लिक स्कूल की आस्था पाल पांचवें स्थान पर रहीं। आयोजक रमा तिवारी ने बताया कि लॉकडाउन खुलने के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
यह लोग रहे निर्णायक समिति में ऑन लाइन चित्रकला प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में के.के. सी.एन.इंटर कॉलेज कन्नौज के प्रधानाचार्य रामगोपाल वर्मा, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक रोहित त्रिपाठी, सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर के अध्यापक जयप्रकाश गौड़ रहे। जबकि न्यायिक समिति में राजकीय मॉडल विद्यालय जसोदा के प्रधानाचार्य शिव मोहन कुशवाहा, आदर्श जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक पंकज यादव और खिलाड़ी मनु पाल रहीं।