Punjab

ढाबे के अंदर ऐसा कुछ चल रहा था कि पुलिस भी आ गई सकते में

विकास कुमार की रिपोर्ट

मोगा : लॉकडाउन के दिनों में भले ही अभी ढाबों को खुलने की मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन एक ढाबे पर इन दिनों देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने ढाबे पर छापा मारकर मौके से चार लड़कियां व एक लड़के को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। ढाबा संचालक को भी केस में नामजद किया गया है।

थाना सिटी पुलिस ने लुधियाना रोड स्थित केवल के ढाबे छापामारी करते हुए चार लड़कियों व एक लड़के को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि ढाबे पर हर रोज अज्ञात लड़के-लड़कियों का आना जाना था। ढाबे की गतिविधियों से आसपास के लोग भी परेशान थे। सूचना पाकर पुलिस ने छापा मारा तो मौके लड़कियां व लड़के बरामद कर लिए। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ढाबा मालिक ग्राहकों को लड़कियों के फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से भेजता था। ग्राहक की पसंद के अनुसार उसे बुला लिया जाता था। थाना सिटी वन के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर दोपहर बाद केवल ढाबा पर दबिश दी थी। जहां पर चार लड़कियों, एक लड़के को देह व्यापार के आरोप में काबू किया है। केस में ढाबा संचालक गुरविदर सिंह को भी काबू करके मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button