रघु यादव मस्तूरी की रिपोर्ट
बिलासपुर। दिनांक 05,06,2020 को विश्व पर्यावरण दिवस के दिन बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री के नेतृत्व में मंगला चौक नन्द विहार कॉलनी में 50 पेड़ के पौधे लगाये गए
युवा कांग्रेस प्रदेश कार्य अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने कहा की जिस तरह से पूरी दुनिया मे पर्यावरण खराब हो रहा है उसे पूरी दुनिया में ग्लोबल समस्या हो रही है हमारे पृथ्वी का तापमान धीरे धीरे बढ़ रहा है जिससे बर्फीले पहाड़ पिघल रहे हैं और समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है यह हमारी दुनिया के लिए बहुत ही खतरनाक है हमें समय रहते इस समस्या से निपटना चाहिए।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री ने कहा की हमारे जीवन मे पेड़ जीवनदायिनी है हमे पेड़ लगाने चाहिए और उनका संरक्षण करना चाहिए जिसे हम भविष्य में प्रदूषित हवा-पानी से बच सके।
आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित होने वाले प्रदेश युवा कांग्रेस कार्य अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री, प्रिंस टुटेजा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री, NSUI कार्य जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह,जिला महासचिव निखिल सोनी, प्रतीक सिंह ,NSUI बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष विकास सिंह ठाकुर बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष मयंक सिंह गौतम,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एज़ाज़ हैदर,सिद्धारत तिवारी उपस्थित थे।