कस्तुरी साहू की रिपोर्ट
बालोदा बाजार– सिमगा ग्राम पंचायत चन्देरी में धान उपार्जन केंद्र के भूमि पूजन में पधारे जिला सदस्य श्री रमेश घृतलहरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री के.के. नायक, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री रामबिलास साहू, किरवई सरपंच श्री देवराज देवंगन, धोबनी सरपंच श्री मोहन साहू द्वारा आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री और बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू पंडित जवाहरलाल नेहरू की 56 वीं पूण्य तिथि पर उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित की ओर धान खरीदी केंद्र में चबूतरा निर्माण का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर जिला सदस्य श्री रमेश घृतलहरे द्वारा आधुनिक भारत के निर्माता, असंख्य संस्थानों की नींव रखने वाले, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और जिन्होंने स्वतंत्रता व लोकतंत्र के लिए अपना पूरा जीवन दे दिया, ऐसे दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी, पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनके पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री के.के. नायक ने अपने संबोधन में कहा कि, पंडित जी ने ही संसदीय सरकार की स्थापना और गुटनिरपेक्षता का विचार दिया था। वह 1947 से अपनी मृत्यु 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। … 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज ( पहले इलाहाबाद) में जन्में पंडित नेहरू का 27 मई, 1964 को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले पथप्रदर्शक थे।
पंडित नेहरू ने अपना राजनीतिक जीवन एक स्वाधीनता सेनानी के रूप में शुरू किया था, उनके पुण्य तिथि पर नमन।।
ग्राम पंचायत चन्देरी के सरपंच श्री विशाल मानिकपुरी ने पंडित जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि, स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण मेँ अतुलनीय योगदान देने वाले प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उन्होंने भारत को विकास के पथ पर अग्रसर कर विश्व में एक अलग पहचान दिलाई।
उपसरपंच श्री महेन्द्र भारती ने भी नेहरू जी के छायाचित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि आपकी दृष्टि ने हमें एक संपन्न लोकतंत्र दिया, आपकी तर्कसंगतता ने हमें विकास की दिशा में प्रयास करने में मदद की और आपकी सहानुभूति प्रकृति ने हमें सहिष्णुता और भाईचारा सिखाया कोटि कोटि नमन।।
समिति प्रबंधक श्री कोमल वर्मा, उपाध्यक्ष श्री गणेशराम वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने 2 मिनट तक मौन धारण कर नेहरू जी को याद किया।।।