शामी एम् इरफ़ान की रिपोर्ट
मुम्बई। पिछले दिनों वर्किंग वुमन ऑर्गनाइजेशन की संस्थापिका जयंती जैन ने विश्व में कोरोना से मुक्ति के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से एक साथ सुन्दरकाण्ड पाठ का अनूठा आयोजन किया। कोरोना महामारी के विलुप्त होने के लिए सुन्दरकाण्ड पाठ के इस आयोजन में पाठ की कड़ी 12 घंटे चली। सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक पटना, बलिया, भागलपुर, नोएडा, वाराणसी, सहरसा और पुणे समेत बारह जनपदों से सभी वर्किंग वुमन ऑर्गनाइजेशन की मेंबर्स ने पाठ किया।
बता दें कि, गौतम जैन ने दीप प्रज्वलित कर पाठ की शुरुवात देवघर, बिहार से की। एक-एक घंटे का पाठ देश के बारह जनपदों में क्रमवार चला। इस अवसर पर वर्किंग वुमन ऑर्गनाइजेशन की संस्थापिका जयंती जैन तथा अन्य जनपदों की संयोजिका व सदस्यों ने अपने आस-पास के सफाई कर्मचारी, गार्ड्स को बूंदी प्रसाद, फल, बिस्किट आदि का वितरण भी किया।
(वनअप रिलेशंस)