Health

भूखी महिला ने छीना कुत्ते का निवाला…

सतीश सिंह

भागलपुर: लॉकडाउन में सरकार और आसपास के लोगों हरसंभव कोशिश कर रहे हैं कि कोई भूखा न हो। फिर भी ऐसी कहानियां सामने आ रही हैं जो परेशान करने वाली हैं। ऐसी ही एक तस्वीर बिहार से आई है। तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें एक महिला जो भूख से परेशान थी उसने कुत्ते के मुंह से रोटी छीन ली।

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को बिहार के भागलपुर का बताया जा रहा है। दरअसल, ये तस्वीर सीसीटीवी का है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि भागलपुर में सड़क किनारे रोटी का एक टुकड़ा पड़ा हुआ था। रोटी के टुकड़े को खाने के लिए एक कुत्ता वहां पहुंचता है।
इसी दौरान वहां दो महिलाएं भी पहुंचती हैं। रोटी के तुकडे पर महिलाएं भी झपट पड़ती हैं। और कुत्ते को भगाकर टुकड़े को छीन लेती हैं। ये पूरी वाकया सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग शॉक्ड हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button