पंजाब में चोरों को जेल में लेने से इंकार, कारोना पाज़ीटिव था

विकास की रिपोर्ट
लुधियाना, सिविल अस्पताल से पुलिस कर्मचारी को धक्का देकर भागे आरोपित ने दहशत फैला दी है। उसके साथी का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अब कोरोना पॉजिटिव आरोपित को पकड़ने वाले चौकी जीवन नगर प्रभारी कुलवंत सिंह और थाना फोकल प्वाइंट प्रभारी मुहम्मद जामील व अन्य पुलिस कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। सेहत विभाग की टीम कभी भी इनके सैंपल ले सकती है।
बता दें कि छह अप्रैल को पुलिस ने लूटपाट व स्नेचिंग करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर इनके पास से काफी सामान बरामद किया था। ये दोनों लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। इन्हें जेल ले जाया गया, इनमें से एक को बुखार होने के कारण उसे जेल अधिकारियों ने लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद इन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया था। यहां एएसआइ को धक्का देकर एक आरोपित फरार होने में कामयाब रहा था। अब उसका साथी कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है।
इसके बाद थाना फोकल प्वाइंट प्रभारी व जीवन नगर चौकी प्रभारी को क्वारंटाइन कर दिया गया है। एसएचओ के अनुसार अभी वह कमरे में ही हैं और एहतियात बरत रहे हैं। एसएचओ के अनुसार थाने और चौकी में तीन बार सप्रे की गई है। थाने और चौकी का दरवाजा बंद कर दिया गया है, किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है।
दो नए मरीज के सैंपल पॉजिटिव पाए जाने से लुधियाना में अब तक नौ मरीज पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से एक जालंधर की महिला है, जबकि गुरदेव नगर की एक महिला की रिपोर्ट निगेटिव आने से उसे बुधवार को ही छुट्टी दे दी गई है। अब वर्तमान में सात पॉजिटिव (एक जालंधर) बचे हैं। मंगलवार को पटियाला लैब से आई सात संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट में से पांच निगेटिव मिले, जबकि दो पॉजिटिव पाए गए। बुधवार को 56 लोगों के नए सैंपल भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट संभवत: वीरवार को आएगी।