Punjab

बिना वजह कर्फ्यू में घूम रहे 7 लोग गिरफ्तार, हुआ केस दर्ज

विकास की रिपोर्ट

लुधियाना। कर्फ्यू के दौरान बेवजह घूम रहे सात लोगों को पुलिस गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

थाना मेहरबान पुलिस ने स्कूटर पर घूम रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। एएसआइ बलकार सिंह ने बताया कि आरोपितों को राहों रोड की बाजड़ा काॅलोनी टी-प्वाइंट से मंगलवार शाम गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान माॅडल कॉलोनी निवासी बलविंदर कुमार उर्फ बल्ला तथा सतीश कुमार के रूप में हुई। दोनों को उस समय काबू किया गया। जब राहों रोड में बिना किसी वजह के स्कूटर पर घूम रहे थे।

उधर, कर्फ्यू के दौरान दुगरी रोड इलाके में पैदल घूम रहे दो लोगों को थाना मॉडल टाउन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया। एएसआइ कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान इंदिरा नगर निवासी नवप्रीत सिंह तथा करतार नगर निवासी सौरव बेदी के रूप में हुई है।

वहीं कर्फ्यू के दौरान घुमार मंडी के प्रेम नगर इलाके में पैदल घूम रहे तीन लोगों को थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। उनके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। हवलदार सुखराज सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान प्रेम नगर निवासी दीपक कुमार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुकेश कुमार तथा घुमार मंडी निवासी संजय शर्मा के रूप में हुई है।

 

Related Articles

Back to top button