झारखंड ब्यूरो रिपोर्ट
जमशेदपुर। होली का त्यौहार हमारे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। इस त्योहार में लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और खुशियां मनाते हैं। मगर देश में एक ऐसी जगह भी है जहां रंगों से होली नहीं खेली जाती है।
दरअसल ऐसा उस परंपरा के कारण होता है जिसका यहां के लोग प्राचीनकाल से पालन करते आ रहे हैं। यह बात झारखंड के जमशेदपुर जिले की। इस जिले के आदिवासी बहुल इलाकों में होली की शुरुआत तो हो चुकी है मगर यहां आपको रंग कहीं भी दिखाई नहीं आएगा। क्योंकि यहां रंगों की बजाए पानी से होली खेली जाती है।