अपनी ही सहेली को अपने आशिक से रेप करवाई और अश्लील वीडियो भी बना डाली

विक्की की रिपोर्ट
लुधियाना । लुधियाना में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। काम दिलाने का झांसा देकर महिला ने अपनी सहेली के साथ धोखा किया और अपने आशिक के साथ मिलकर शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। महिला के आशिक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना डाली। पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवा कर न्याय की गुहार लगाई है।
लोहारा कॉलोनी इलाके में रहने वाली एक महिला इस साजिश का शिकार बनी है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़त महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित महिला उसकी सहेली है। कुछ समय पहले उसने आरोपित महिला से कहीं काम दिलाने की बात कही थी। विगत शुक्रवार को आरोपित महिला ने उससे कहा कि वह उसके घर में ही साफ-सफाई का काम कर दिया करे। उसके बदले में वह उसे वतेन दे दिया करेगी।
29 फरवरी शनिवार को शाम छह बजे आरोपित महिला ने पीड़िता को फोन कर काम करवाने के लिए अपने घर बुला लिया। जब पीड़ित महिला घर में पहुंचकर काम करने लगी तो अारोपित महिला ने कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी और चली गई। इसी दौरान घर में पहले से छिपे आरोपित महिला के आशिक उसके साथ जबरदस्ती की और अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपित ने उसे इस घटना का जिक्र किसी से भी न करने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़िता ने किसी से कोई बात नहीं की और अपने घर चली गई।
देह व्यापार में शामिल होने का डाला दबाव
बुधवार को आरोपित महिला व उसका आशिक पीड़ित महिला के घर पहुंचे और उसे धमकियां देने लगे। अारोपितों ने पीडि़त महिला को उसका अश्लील वीडियो दिखाकर डराया व धमकाया और देह व्यापार में शामिल होने के लिए दबाव डाला। इसके बाद पीड़ित महिला परेशान होकर थाना डाबा पहुंची और आरोपित महिला व उसके आशिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।