Health

लड़की को आंखों को कलर कराना पड़ा भारी, गई रोशनी

एनबीडी डेस्क

आजकल लोग फैशनेबल बनने के लिए कई खतरनाक काम भी करने को तैयार हैं। उन्हीं में से एक है आंखों पर टैटू बनवाना। पोलैंड की एक लड़की अपनी आंखों को कलरफुल बनाना चाहती थी। इसके लिए उसने एक टैटू आर्टिस्ट  से कॉटैक्ट किया। मगर लड़की को ऐसा करना काफी भारी पड़ गया। इस चक्कर में उसे अपनी आंखों की रोशनी  गंवानी पड़ गई।

लड़की का नाम एलेक्जैंड्रा सडोवस्का है। वह 25 साल की है। वह पोलैंड के वरोक्लॉ की रहने वाली हैं। बताया जाता है कि एलेक्जैंड्रा ने अपनी आंखों की पुतलियों को रैप आर्टिस्ट पोपेक की तरह रंगवाना चाहती थी। वह इन्हें काले रंग का करवाना चाहती थी। इसलिए उन्होंने एक टैटू आर्टिस्ट से संपर्क किया था। लड़की का कहना है कि कलर करते समय उन्हें बेहोश किया गया था। बाद में दर्द होने पर टैटू आर्टिस्ट ने उन्हें महज पेन किलर दिया। क्योंकि उनके मुताबिक ये एक सामान्य समस्या थी। मगर हकीकत में ऐसा करना लड़की की जिंदगी के लिए खिलवाड़ बन गया। लड़की की आंखों का दर्द कम नहीं हुआ तो वो डॉक्टर के पास पहुंची। जांच में पता चला कि लड़की की एक आंख की रौशनी चली गई है और जल्द ही दूसरी आंख की रौशनी भी जाने वाली है।

girl.jpg

लड़की को ब्लाइंड करने के आरोपों के तहत संबंधित टैटू आर्टिस्ट को 3 साल की सजा हो सकती हैै। साथ ही उस पर गैर इरादतन लड़की को विकलांग करने का आरोप भी है। जांच में टैटू बनाने वाले की कई गंभीर गलतियां सामने आई है। पता चला है कि टैटू बनाने वाले ने कलरिंग करते समय जरूरी सावधानियां नहीं बरती। जिसका खामियाजा लड़की को चुकाना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button